Year: 2021

Ganw ka ghar Subjective Question

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

गाँव का घर का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. कवि की स्मृति में ‘घर का चौखट’ इतना जीवित क्यों है ?
उत्तर-
कवि की स्मृति में घर का चौखट इसलिए इतना जीवित है क्योंकि यह उनकी संस्कृति और बचपन की यादों से जुड़ी थी।
गाँव के जो घर की चौखट होती थी वह घर की सीमा होती थी। उसके अंदर आने के लिए बुजुर्गों और पुरुषों को संकेत देना होता था। टिकुली साटने के लिए सहजन के पेड़ से छुराई गई गोंद का गेह उस चौखट पर रहता था। चौखट के बगल में गेरु-लिपि पर दूध में डूबे में अंगूठे के छाप थे।

Har jit Subjective Question

पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. उत्सव कौन और क्यों मना रहे हैं ?
उत्तर-
उत्सव शहर में रहने वाले नागरिक मना रहे हैं क्योंकि उनके शासन की विजय हुई है। वह युद्ध को जीत गए हैं और वापस आ रहे हैं लेकिन युद्ध में मरे हुए सैनिक के बारे में और युद्ध के सच के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वह सिर्फ जीत की खुशी मना रहे हैं।

Pyare Nanhe Bete Ko Subjective Q & A

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. ‘बिटिया’ से क्या सवाल किया गया है ?
उत्तर-
बिटिया से सवाल किया गया है कि, ‘बतलाओ आसपास कहाँ-कहाँ लोहा है।’

Adhinayk Subjective Question

पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अधिनायक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. हरचरना कोण है? उसकी क्या पहचान है?
उत्तर- हरचरना भारत की जनता को कहा गया है ।
पहचान:- फटा पुराना कपड़ा पहना हुआ व्यक्ति, शासकों के अनुसार काम करने वाले व्यक्ति ।

Jan Jan ka Chehara Ek Subjective Question

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ?
उत्तर- जन जन का चेहरा एक से कवि का तात्पर्य उन लोगों से है, जो अलग-अलग देशों में रहने के बावजूद भी एक साथ मिलकर शोषण कर्ताओं के विरुद्ध आवाज उठाते हैं। जिसका एक ही लक्ष्य है शांति और बंधुत्व के साथ न्याय। कवि ने इसमें जनता की एकता और उनकी ताकत को दिखाया है।

Usha Subjective Question

पद्य-8 | उषा (प्रश्न-उत्तर) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

उषा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. प्रातः काल का नभ कैसा था?
उत्तर- प्रातः काल का नभ नीला शंख के जैसा था। ओस की बूंदों से गीला आकाश राख से लिपा हुआ चौका की तरह दिखाई दे रहा था। सूर्योदय से पहले जो लालिमा आसमान में छाया हुआ है। उसको देखकर सब मोहित हो जाते हैं। सुबह का नभ बहुत पवित्र और मनमोहक था।

Putra Viyog Subjective Question

पद्य-7 | पुत्र वियोग (प्रश्न-उत्तर) – सुभद्रा कुमारी चौहान | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

पुत्र वियोग का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. कवियित्री का खिलौना क्या है?
उत्तर- कवियित्री का खिलौना उनका पुत्र है। जिसकी मृत्यु हो चुकी है।

Tumul kolahal kalah me Subjective Q & A

पद्य-6 | तुमुल कोलाहल कलह में (प्रश्न-उत्तर) – जयशंकर प्रसाद | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

तुमुल कोलाहल कलह में का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
हृदय की बात का क्या कार्य है ?
उत्तर- जब हम अत्यधिक कोलाहल कलह अशांति और परेशानी में घिरे जाते हैं। उस समय ह्रदय की बात का कार्य है। हमारे मन को शांति और आराम पहुँचाना। जब हमारा दिमाग सोचकर परेशान हो जाता, थक जाता है। उस वक्त जो विचार हमारे दिमाग को शांति देती है। वह अच्छे विचार ही ह्रदय की बात का प्रतीक है।

Kavitt Subjective Question

पद्य-5 | कवित्त (प्रश्न-उत्तर) – भूषण | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

कवित्त का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. शिवा जी की तुलना भूषण ने किन किन से की है ?
उत्तर- शिवा जी की तुलना भूषण जी ने इंद्र, बाड़व (समुन्द्र की आग), भगवान राम, वायु, शिवाजी, परशुराम, दावा (जंगल की आग), चीता, शेर और कृष्ण से की है।

Chappy Subjective Question

पद्य-4 | छप्पय (प्रश्न-उत्तर) – नाभादास | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

छप्पय का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. नाभादास ने छप्पय मे काबीर की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है ? उनकी क्रम से सूची बनाइए ।
उत्तर- नाभादास ने छप्पय में कबीर की निम्न विशेषताओं का उल्लेख किया है। कबीर जी भक्ति को धर्म मानते हैं और भक्ति से विमुख सबको अधर्म कहते हैं। कबीर जी ने दिखावे की भक्ति को तुच्छ कहा है। कबीर जी सभी को एक मानते हैं, किसी भी तरह से किसी के साथ पक्षपात या भेद-भाव नहीं करते हैं। वे कभी भी मुख देखी की बात नहीं करते हैं।

error: Content is protected !!