Kadbak Subjective Question

पद्य-1 | कड़बक (प्रश्न-उत्तर) – मलिक मुहम्मद जायसी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

कड़बक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q-1. कवि ने अपनी एक आँख की तुलना दर्पण से क्यों की है?
उत्तर- कवि एक आँख से देखते है। उसके आधार पर कविता की रचना करते है। इसलिए उनकी आँखे उनका दर्पण है। कवि के पास एक आँख ही है और वह उससे सारे जगत को देखता है। वह अत्यधिक निर्मल है तभी तो वह एक आँख होता हुए भी कविता की रचना करता है। यह आँख उसके लिये कलंक भी नही है – जितना संसार के लोग दोनो आँख से देखते है। कवि वह सब एक ही आँख से देखता है, यही एक कारण है कि वह आँख को दर्पण मानता है। उसके भीतर उसका भी प्रतिबिम्ब है तभी तो सारे रूपवान उसके सामने नत-मस्तक हो जाते है।