Subjective Q & A

पद्य-5 | कवित्त (प्रश्न-उत्तर) – भूषण | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विवरण

Kavitt Subjective Question

आधारित पैटर्नबिहार बोर्ड, पटना
कक्षा12 वीं
संकायकला (I.A.), वाणिज्य (I.Com) & विज्ञान (I.Sc)
विषयहिन्दी (100 Marks)
किताबदिगंत भाग-2
प्रकारप्रश्न-उत्तर
अध्यायपद्य-5 | कवित्त – भूषण
कीमतनि: शुल्क
लिखने का माध्यमहिन्दी
उपलब्धNRB HINDI App पर उपलब्ध
श्रेय (साभार)रीतिका
पद्य-5 | कवित्त (प्रश्न-उत्तर) – भूषण | कक्षा-12 वीं
शिवा जी की तुलना भूषण ने किन किन से की है ?

उत्तर

शिवा जी की तुलना भूषण जी ने इंद्र, बाड़व (समुन्द्र की आग), भगवान राम, वायु, शिवाजी, परशुराम, दावा (जंगल की आग), चीता, शेर और कृष्ण से की है। Kavitt Subjective Question


शिवा जी की तुलना भूषण ने मृगराज से क्यों की है ?

उत्तर

जिस प्रकार जंगल का राजा सिंह होता है उसी प्रकार शिवाजी का भी राज इन म्लेच्छ पर यानि अंग्रेजों पर है उनकी वीरता प्राक्रम, बल और राज करने की क्षमता को दिखने के लिए शिवा जी की तुलना भूषण ने मृगराज से की है ।  Kavitt Subjective Question


छत्रसाल की तलवार कैसी है ? वर्णन कीजिए ।

उत्तर

छत्रसाल की तलवार सूर्य की प्रलयंकारी किरणों के समान है। जो अंधकार को कटती हुई शत्रु के गर्दन पर नागिन की तरह चलती है छत्रसाल की तलवार जब चलती है ऐसा लगता है जैसे वो काल की देवी माँ काली को प्रसन्न करने के लिए कलेवा दे रही है।  Kavitt Subjective Question


नीचे लिखे अवतरणों का अर्थ स्पष्ट करे ।
(क) लगति लपकि कंठ बैरिन के नागिनि सी,
रुद्रहि रिझावै दै दै मुंडन की माल को ।

उत्तर

प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारे पाठ्यपुस्तक दिंगत भाग 2 के कवित्त कविता से ली गई है। इसके कवि भूषण जी है। वे इन पंक्तियों के माध्यम से वीर छत्रसाल के शौर्य और वीरता का बखान करते हुऐ कहते है की, आप की तलवार ऐसे चलती है, जैसे नागिन अपने शत्रुओं के गले से लिपट जाती है, और अपने शत्रु को खत्म कर देती है। ऐसा लगता है, जैसे शिव जी को खुश करने के लिए आपकी तलवार मुंडो की माला चढ़ाती हो।


(ख) प्रतिभट कटक कटीले केते कटि  कटि ,
कालिका सी किलकि कलेऊ देति कल को ।

उत्तर

प्रस्तुत पंक्तियाँ हमारे पाठ्यपुस्तक दिंगत भाग 2 के कवित्त कविता से ली गई है। इसके कवि भूषण जी है। वे इन पंक्तियों के माध्यम से वीर छत्रसाल के शौर्य और वीरता का बखान करते हुऐ कहते है की, हे राजन आपकी जो प्रलयंकारी तलवार है, वह शत्रु समूह के सिर को इस प्रकार काटती है, जिस प्रकार देवी का कलिका (काली) रूप ने रक्तबीज का संहार

किया था, और ऐसा लगता है जैसे माँ काली को प्रसन्न करने के लिए कलेऊ दे रही हो। Kavitt Subjective Question
भूषण रीतिकाल की किस धारा के कवि है, वे अन्य रितिकालीन कवियों से कैसे विशिष्ट है ?

उत्तर

भूषण एक रीतिबद्ध आचार्य कवि है। उनका अलंकार निरूपण सफल नहीं हो सका उनका काव्य रूप ही ज्यादा सफल रहा। रीतिकाल मे प्रायः सभी कवि श्रिगांर रस की कविता लिखते थे लेकिन कवि भूषण ने इन सब से हटकर वीर रस को प्रमुखता दी । Kavitt Subjective Question


आपके अनुसार दोनों छंदों मे अधिक प्रभावी कोण है और क्यों ?

उत्तर

मेरे अनुसार दोनों छंदों मे से ज्यादा प्रभावी प्रथम छंद था क्योंकी इसमें शिवाजी की वीरता और शौर्य को दर्शीया गया है । उनकी बल, साहस और पराक्रम का वर्णन है जो असत्य पर सत्य की विजय को दर्शाती है। Kavitt Subjective Question


Quick Link

Chapter Pdf
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
Online Test
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
प्रश्न-उत्तर का पीडीएफ़
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त

हिन्दी 100 मार्क्स सारांश

You may like this

गद्य-11 | हँसते हुए मेरा अकेलापन Objective Q & A – मलयज | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

मलयज द्वारा रचित हँसते हुए मेरा अकेलापन पाठ का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. हँसते हुए मेरा अकेलापन किसकी रचना …
Continue Reading…

पद्य-3 | पद (प्रश्न-उत्तर) – तुलसीदास | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

तुलसीदास के पद का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. ‘कबहुँक अंब अवसर पाई ।’ यहाँ ‘अंब’ संबोधन किसके लिए है ? इस संबोधन …
Continue Reading…

पद्य-6 | तुमुल कोलाहल कलह में Objective Q & A – जयशंकर प्रसाद | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

तुमुल कोलाहल कलह में (जयशंकर प्रसाद) का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. तुमुल कोलाहल कलह में किसकी रचना है? (A) दिनकर (B) …
Continue Reading…

गद्य-6 | एक लेख और एक पत्र (प्रश्न-उत्तर) – भगत सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

एक लेख और एक पत्र का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. विद्यार्थियों को राजनीति में भाग क्यों लेना चाहिए ? उत्तर- भगत सिंह …
Continue Reading…

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ? उत्तर- जन जन का चेहरा एक से कवि का तात्पर्य उन लोगों …
Continue Reading…

पद्य-8 | उषा भावार्थ (सारांश) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्रसिद्ध कविता उषा शमशेर बहादुर सिंह द्वारा रचित है। जिसमें कवि ने भोर की सुंदरता का व्याख्यान करते हुए कहते हैं की, भोर का जो …
Continue Reading…
admin

Recent Posts

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

गाँव का घर का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवि की स्मृति…

1 year ago

पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. उत्सव कौन और क्यों मना…

1 year ago

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. 'बिटिया' से…

2 years ago

पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अधिनायक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. हरचरना कोण है? उसकी क्या पहचान है? उत्तर- हरचरना भारत…

2 years ago

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ?…

2 years ago

पद्य-8 | उषा (प्रश्न-उत्तर) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

उषा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. प्रातः काल का नभ कैसा था? उत्तर- प्रातः काल का…

2 years ago