दिगंत भाग 2

गद्य-10 | जूठन (सारांश) – ओमप्रकाश वाल्मीकि | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विवरण

Juthan saransh

आधारित पैटर्नबिहार बोर्ड, पटना
कक्षा12 वीं
संकायकला (I.A.), वाणिज्य (I.Com) & विज्ञान (I.Sc)
विषयहिन्दी (100 Marks)
किताबदिगंत भाग 2
प्रकारसारांश
अध्यायगद्य-10 | जूठन – ओमप्रकाश वाल्मीकि
कीमतनि: शुल्क
लिखने का माध्यमहिन्दी
उपलब्धNRB HINDI ऐप पर उपलब्ध
श्रेय (साभार)रीतिका
गद्य-10 | जूठन (सारांश) – ओमप्रकाश वाल्मीकि | कक्षा-12 वीं

सारांश

Juthan saransh

ओमप्रकाश वाल्मीकि की “आत्मकथा” “जूठन” पिछड़ी-दलित एवं निम्न जाति के लोगों के दैनीय स्थिति को दर्शाती है। ओमप्रकाश वाल्मीकि चूहड़े जाति से थे। नीची जाति के होने के कारण उन्हें स्कूल में बैठने नहीं दिया जाता था। उनसे झाड़ू लगवाया गया।

हेडमास्टर (कलीराम) साहब ने शीशम के पेड़ की पत्तियों वाली झाड़ू

बनवाया और पूरे स्कूल में उन्हें तीन दिनों तक झाड़ू लगाना पड़ा। लेखक के पिता जी अचानक वहाँ आए और उन्हें झाड़ू लगाते हुए देखा वह गुस्सा कर हेडमास्टर जी से बात किए। उनके पिताजी उन्हें प्यार से मुंशीजी कहकर बुलाते थे और वह घर में सब के लाड़ले थे।

उनकी माता तागाओ (हिंदू-मुसलमान) के घर और मवेशियों के रहने के स्थान में साफ-सफाई का काम करती थी। घर के सभी लोग माॅं का हाथ बटाटे थे।‌ सालों भर काम करने के बाद भी उन्हें 12 से 13 किलो ही अनाज मिलता था।

शादी ब्याह के मौके पर जब मेहमान या बराती खाना खा लेते थे, तो उनकी जूठी प्लेट को चुहरे अपने घर लेकर जाते थे, और जूठन इकट्ठा कर धुप में सूखा देते थे। भोजन न रहने पर उसी का इस्तेमाल करते थे। दिन-रात काम करने की कीमत उन्हें जूठन मिलती थी। चुहड़ो को देने के लिए खासतौर पर खुची रोटी बनाई जाती थी। जो आटे में भूसी मिलाकर बनती थी।

Juthan saransh

त्यागियो के मरे पशुओं को उठाने का काम भी चुहडे़ जाति के लोगों करते थे। मरे हुए पशुओं के खाल 20 से 25 रूपया में मुजफ्फरनगर के चमरा बाजार में बिकती थी, मजदूरी देकर मुश्किल से 10 से 15 रूपया हाथ में आते थे।

लेखक कहते हैं कि उन दिनों वे नौवीं कक्षा में थे। एक रोज ब्रह्मदेव तगा का बैल खेत से लौटते समय रास्ते में गिर कर मर गया। घर पर कोई नहीं था माॅं, छोटी बहन माया और बड़ी भाभी देवी ही थी। बाकी सब रिश्तेदारी में गए थे। मैं स्कूल में था। खाल उतारने के लिए जब कोई नहीं मिला तो थक कर माॅं ने मुझे बुलाया। Juthan saransh

यह काम अकेले नहीं हो सकता था, इसलिए चाचा सोल्हड़ जो कि महाकामचोर थे, उनके साथ में भी गया उनकी मदद के लिए। मैंने यह काम पहले कभी नहीं किया था। मेरी हालत देखकर माॅं रो परी और बड़ी भाभी ने उस रोज माॅं से कहा, “इनसे यह न कराओ ……… भूखे रह लेंगे ….….. इन्हें इस गंदगी में ना घसीटो!” भाभी के यह शब्द मुझे आज भी याद है। मैं उस गंदगी से बाहर निकल गया हूॅं। लेकिन वह जिंदगी आज भी लाखों लोग जी रहे हैं।


Quick Link

Chapter Pdf
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
Online Test
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
सारांश का पीडीएफ़
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त

हिन्दी 100 मार्क्स सारांश

You may like this

पद्य-12 | हार-जीत Objective Q & A – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत (अशोक वाजपेयी) का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. अशोक वाजपेयी की कविता है— (A) अधिनायक (B) हार-जीत (C) गाँव का घर (D) पुत्र-वियोग …
Continue Reading…

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक भावार्थ (सारांश) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

“जन-जन का चेहरा एक” कविता कवि “गजानन माधव मुक्तिबोध जी” द्वारा लिखी गई है। कवि ने इस कविता मे आंतरिक एकता को दिखाते हुए जनता …
Continue Reading…

पद्य-12 | हार-जीत भावार्थ (सारांश) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्रस्तुत कविता “हार जीत” कवि “अशोक वाजपेयी” के कविता संकलन “कहीं नहीं वहीं” से ली गई है। और यह एक गद्य कविता है। यह …
Continue Reading…

गद्य-9 | ‘प्रगीत’ और समाज (प्रश्न-उत्तर) – नामवर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

‘प्रगीत’ और समाज का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य-आदर्श क्या थे, पाठ के आधार पर स्पष्ट करें …
Continue Reading…

पद्य-7 | पुत्र वियोग Objective Q & A – सुभद्रा कुमारी चौहान | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

पुत्र वियोग (सुभद्रा कुमारी चौहान) का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. पुत्र वियोग किसकी रचना है? (A) सुभद्रा कुमारी चौहान (B) रघुवीर …
Continue Reading…

गद्य-2 | उसने कहा था सारांश – चंद्रधर शर्मा गुलेरी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

“उसने कहा था” कहानी शीर्षक के लेखक चंद्रधर शर्मा गुलेरी जी हैं। यह कहानी पाँच भागों में बटी हुई है। यह कहानी अमृतसर के भीड़ …
Continue Reading…
admin

Recent Posts

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

गाँव का घर का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवि की स्मृति…

1 year ago

पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. उत्सव कौन और क्यों मना…

1 year ago

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. 'बिटिया' से…

2 years ago

पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अधिनायक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. हरचरना कोण है? उसकी क्या पहचान है? उत्तर- हरचरना भारत…

2 years ago

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ?…

2 years ago

पद्य-8 | उषा (प्रश्न-उत्तर) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

उषा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. प्रातः काल का नभ कैसा था? उत्तर- प्रातः काल का…

2 years ago