Har jit Subjective Question
Har jit Subjective Question
आधारित पैटर्न | बिहार बोर्ड, पटना |
---|---|
कक्षा | 12 वीं |
संकाय | कला (I.A.), वाणिज्य (I.Com) & विज्ञान (I.Sc) |
विषय | हिन्दी (100 Marks) |
किताब | दिगंत भाग-2 |
प्रकार | प्रश्न-उत्तर |
अध्याय | पद्य-12 | हार-जीत – अशोक वाजपेयी |
कीमत | नि: शुल्क |
लिखने का माध्यम | हिन्दी |
उपलब्ध | NRB HINDI App पर उपलब्ध |
श्रेय (साभार) | रीतिका |
उत्तर
उत्सव शहर में रहने वाले नागरिक मना रहे हैं क्योंकि उनके शासन की विजय हुई है। वह युद्ध को जीत गए हैं और वापस आ रहे हैं लेकिन युद्ध में मरे हुए सैनिक के बारे में और युद्ध के सच के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वह सिर्फ जीत की खुशी मना रहे हैं। Har jit Subjective Question
उत्तर
नागरिक विजयपर्व मनाने की तैयारी में व्यस्त हैं। नहीं, उनकी व्यस्तता जायज नहीं है क्योंकि, उन्हें सच का पता नहीं है
उत्तर
कवि ने यह प्रश्न इसलिए खड़ा किया है क्योंकि युद्ध में विजय शासक और सैनिकों की हुई है, नागरिकों की नहीं। उन्हें सच का पता कल भी नहीं था और आज भी नहीं है। उनकी स्थिति जैसे पहले थी वैसी ही रहने वाली है। Har jit Subjective Question
उत्तर
इस पंक्ति के द्वारा कवि कहना चाहते हैं कि, नागरिक शासक के विजय होने की खुशी में इतने व्यस्त हो गए है कि वे सैनिकों के बारे में सोच ही नहीं रहे हैं। वह नहीं जानते हैं कि कितने सैनिक युद्ध पर गए थे और कितने लौट कर वापस आए हैं। जो सैनिक युद्ध में शहीद हो गए हैं। उनकी सूची अप्रकाशित है अर्थात शासक और नागरिक दोनों उन वीरों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विजय की खुशी में वे इतने स्वार्थी हो गए हैं कि उन्हें पता ही नहीं है कि उन शहीदों के परिवार वालों पर क्या बीत रही है इन सब से कोई मतलब नहीं है।
उत्तर
सड़कों को इसलिए सींचा जा रहा है क्योंकि जो शासक जीतकर आ रहे हैं, उन्हें कोई गंदगी या धूल नहीं मिले।
उत्तर
बूढ़ा मशकवाला कहता है कि “एक बार फिर हमारी हार हुई है गाना बजाने के साथ जीत नहीं, हार लौट रही है।” ऐसा वह इसलिए कहते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि जनता का वही हाल रहने वाला है, जो पहले था। कुछ बदलने वाला नहीं है, नागरिकों की स्थिति दयनीय ही रहने वाली है। वह जानता है कि युद्ध में सैनिक मरे हैं, लेकिन शासक सबसे इस बात को छुपा रहे हैं और कोई बूढ़ा मशकवाला की बात पर ध्यान ही नहीं दे रहा है क्योंकि किसी को कोई मतलब ही नहीं है।
उत्तर
बूढ़ा मशकवाला पर सच को दर्ज करने या बोलने की जिम्मेदारी नहीं है। अगर यह जिम्मेवारी उस पर रहती तो सच बोलने के कारण उसकी जान हमेशा खतरे में रहती या सच को जानकर नागरिक विजयपर्व नहीं मनाते और वास्तविकता से वाकिफ रहते। Har jit Subjective Question
उत्तर
इस पंक्ति में ‘जिन’ शब्द का उपयोग शासक और मंत्री के लिए किया गया है। वह सेना के साथ युद्ध में विजय प्राप्त कर लौट रहे हैं। वे सेना के साथ इसलिए थे क्योंकि, उन्हें युद्ध को जीतने के लिए उनकी जरूरत है। वे किसी युद्ध कर को जीतकर लौटे हैं। Har jit Subjective Question
उत्तर
छोटी गद्य कविताएँ हिन्दी में नई ही हैं, इनका विशिष्ट रूप और आकार – प्रकार समसामयिक अनुभव की धरती से सामग्री उठाकर बोलचाल, बातचीत और सामान्य मन : चिंतन के रूप में सामने आने वाला तथ्य रहता है। यहाँ युक्तियाँ भी हो सकती हैं और तर्क भी आ सकता है, यह कविता पेचीदगी भरी भी हो सकती है और चौरस भी।
उत्तर
यहाँ एक ही प्रश्न है – युद्ध में कौन हारता है और कौन जीतता है ? – सेना या जनता। जनता का तो प्रश्न ही नहीं, सेना लड़ती और जीतती है पर घोषणा होती है, शासक जीत गया। क्या शासक जीता है ? जीतती है मात्र सत्ता और स्वार्थी सत्ता के लोग जो अपने अहम की पुष्टि हेतु लाखों को मरवा देती है और घोषणा करते है कि राष्ट्र के लिए उन्होंने अपनी जान दे दी। राष्ट्र को बर्वादी मिलती है अनाथ बच्चे और सूनी माँगे मिलती हैं।
You may like this
bihar board class 10th model papers 2025 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), जो भारत के…
Bihar Board Class 12th Model Papers 2025 बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB), जो भारत के…
Indian Civilization and Culture vvi questions Indian Civilization and Culture vvi questions Indian Civilization and…
Introduction kadbak important questions बिहार बोर्ड कक्षा 12 के हिंदी पाठ्यक्रम में कड़बक (Chapter 1)…
परिचय haste hue mera akelapan VVI Questions हँसते हुए मेरा अकेलापन बिहार बोर्ड कक्षा 12…
परिचय shiksha important questions बिहार बोर्ड कक्षा 12 हिन्दी गद्य का खंड का अध्याय 13…