Subjective Q & A

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विवरण

Ganw ka ghar Subjective Question

आधारित पैटर्नबिहार बोर्ड, पटना
कक्षा12 वीं
संकायकला (I.A.), वाणिज्य (I.Com) & विज्ञान (I.Sc)
विषयहिन्दी (100 Marks)
किताबदिगंत भाग-2
प्रकारप्रश्न-उत्तर
अध्यायपद्य-13 | गाँव का घर – ज्ञानेंद्रपति
कीमतनि: शुल्क
लिखने का माध्यमहिन्दी
उपलब्धNRB HINDI App पर उपलब्ध
श्रेय (साभार)रीतिका
पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं
कवि की स्मृति में ‘घर का चौखट’ इतना जीवित क्यों है ?

उत्तर 

कवि की स्मृति में घर का चौखट इसलिए इतना जीवित है क्योंकि यह उनकी संस्कृति और बचपन की यादों से जुड़ी थी।
गाँव के जो घर की चौखट होती थी वह घर की सीमा होती थी। उसके अंदर आने के लिए बुजुर्गों और पुरुषों को संकेत देना होता था। टिकुली साटने के लिए सहजन के पेड़ से छुराई गई गोंद का गेह उस चौखट पर रहता था। चौखट के बगल में गेरु-लिपि पर दूध में डूबे में अंगूठे

के छाप थे। Ganw ka ghar Subjective Question
‘पंच परमेश्वर’ के खो जाने को लेकर कवि चिंतित क्यों है ?

उत्तर 

पंच परमेश्वर के खो जाने को लेकर कवि चिंतित इसलिए हैं क्योंकि पंच परमेश्वर गाँव की ताकत और निव है। गाँव में जब कोई वात-विवाद होता था तो पंच परमेश्वर द्वारा पंचायत के माध्यम से हल कर लेते थे। अब सभी न्यायालय में जाते हैं। जहाँ समय के साथ-साथ धन की भी हानि होती है और उचित समय पर न्याय भी नहीं मिलता है।


‘कि आवाज भी नहीं आती यहाँ तक, न आवाज की रोशनी न रोशनी की आवाज’ – यह आवाज क्यों नहीं आती ?

उत्तर 

कि आवाज भी नहीं आती यहाँ तक, न आवाज की रोशनी न रोशनी की आवाज‘ – यह आवाज इसलिए नहीं आती है क्योंकि सभी लोग के पास इतना पैसा नहीं है कि वह बिजली का बिल भर पाए और टीवी या ऑर्केस्ट्रा बजाकर उस का आनंद ले सके। जिन लोगों के पास है, वह बड़े और पैसे वाले लोग हैं। जो छोटे और गरीब लोगों से दूर ही रहते हैं।


आवाज की रोशनी या रोशनी की आवाज का क्या अर्थ है ?

उत्तर 

आवाज की रोशनी या रोशनी की आवाज का अर्थ है। जो लोग गरीब है। उनकी आवाज, उनकी खुशी अमीर लोगों के सामने दब जाती हैं। आवाज के अंदर एक ताकत छिपी हुई है। जिससे वह दूर तक किसी को भी सावधान कर दे अथवा वैसा प्रकाश जो आवाज देकर व्यवस्था बदल दे।


कविता में किस शोकगीत की चर्चा है ?

उत्तर 

होरी-चैती, विरहा-अल्हा आदि, लोकगीतो की दुर्गति देखकर कवि दुखी हैं। कवि यह देखकर बहुत दुखी हो रहे हैं कि आधुनिक संस्कृति में लोकगीतो की जन्मभूति में ही उसे विकट स्थिति में पहुँचा दिया है। उसकी इस दुर्गति पर शोकगीत द्वारा संवेदना प्रकट की जा रही है। जो भटकाव की स्थिति में है।


सर्कस का प्रकाश-बुलौआ किन कारणों से मरा होगा ?

उत्तर 

सर्कस का प्रकाश बुलावा निम्न कारणों से मरा होगा।
बिजली आने के कारण:- पहले गाँव में बिजली नहीं थी, इसलिए लोग सर्कस की ओर आकर्षित होते थे।
गाँव का वेश-भूषा, रहन-सहन और परंपरा सब कुछ बदल गया। अब गाँव में भी सभी सुविधाए आ रहे हैं।
गाँव वालों का झुकाव शहर की ओर अब कम हो गया। सर्कस के प्रकाश का जो मोह था वह टूट गया।


गाँव के घर की रीढ़ क्यों झुरझुराती है, इस झुरझुराहट के क्या कारण हैं ?

उत्तर 

गाँव के घर की रीढ़ अपनी संस्कृति को खोते देखकर झुरझुराती आती है। इस झुरझुराहट का कारण:-
गाँव के लोग आधुनिक परंपरा को अपना रहे हैं और अपनी संस्कृति सभ्यता को भूलाते जा रहे हैं।
गाँव के लोग गाँव को छोड़कर शहर की ओर जा रहे हैं और गाँव में भी सभी सुविधाए आ गई है।
गाँव अपने पंच-परमेश्वर को खो चुका है, अब लोग पंचायत के बदले न्यायालय में जाते हैं।


मर्म स्पष्ट करें –
‘कि जैसे गिर गया हो गजदंतों को गँवाकर कोई हाथी’

उत्तर 

कवि ने यँहा स्पष्ट किया है कि हम आधुनिक वस्तुओं से मोहित होकर अपनी परंपरागत जीवन को बदलते जा रहे हैं। उनका वेश-भूषा, रहन-सहन सब कुछ बदलता जा रहा है। इन सभी को देखते हुए कवि ने कहा है, मानो कोई हाथी अपने चमकते दांतों को गवाकर बैठ गया हो। उसके रेते गए दांत की कुछ श्वेत धूल बच गए हो। कवि के कहने का भाव यह है कि, शहर के प्रति लोगों का झुकाव अत्यंत ही अल्प रह गया। अब ग्रामीण परिवेश में भी शहर की सारी सुविधाये उपलब्ध है।


कविता में कवि की कई स्मृतियाँ दर्ज हैं। स्मृतियों का हमारे लिए क्या महत्त्व होता है, इस विषय पर अपने विचार विस्तार से लिखें ।

उत्तर 

कविता में कवि की कई स्मृतियाँ दर्ज है। कवि अपने कविता के माध्यम से उन स्मृतियों को बताते हैं। गाँव के घर का चौखट जहाँ से घर के अंदर प्रवेश करने के लिए बुजुर्गों को खासकर, आवाज लगाकर जाना पड़ता था। गेरू लिपि दीवार पर दूधवाले के अंगूठे का निशान आदि को याद करते हैं। सर्कस के लिए प्रकाश-बुलौओ को भी बताते हैं। वे कहते हैं, बिजली आने के कारण अब दहेज में टीवी की माँग होती है।

Ganw ka ghar Subjective Question


चौखट, भीत, सर्कस, घर, गाँव और साथ ही बचपन के लिए कवि की चिंता को आप कितना सही मानते हैं ? अपने विचार लिखें।

उत्तर 

चौखट, भीत, सर्कस, घर, गाँव और साथ ही बचपन के लिए कवि की चिंता को बिल्कुल सही हैं। क्योंकि हर समाजिक व्यक्ति का ऐसा सोचना स्वाभाविक है। ये सही है की आज मनुष्य विज्ञान के सहारे प्रगति कर रहा है लेकिन कुछ परिवर्तन हमे सोचने के लिए मजबूर कर देता है । चौखट, भीत, सर्कस, घर, गाँव और बचपन का सीधा संबंध भारतीय संस्कृति तथा उसकी परंपरा से है। इसमे हो रही परिवर्तन भारतीय संस्कृति को प्रभावित करता है। इसलिए कवि की चिंता सही है ।


Quick Link

Chapter Pdf
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
Online Test
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
प्रश्न-उत्तर का पीडीएफ़
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त

हिन्दी 100 मार्क्स सारांश

You may like this

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को भावार्थ (सारांश) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विनोद कुमार शुक्ल जी द्वारा रचित कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की …
Continue Reading…

गद्य-8 | सिपाही की माँ Objective Q & A – मोहन राकेश | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

मोहन राकेश द्वारा रचित सिपाही की माँ पाठ का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. सिपाही की माँ किसकी रचना है? (A) …
Continue Reading…

पद्य-10 | अधिनायक Objective Q & A – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अधिनायक (रघुवीर सहाय) का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. अधिनायक किस कवि की रचना है? (A) रघुवीर सहाय (B) मुक्तिबोध (C) अज्ञेय (D) …
Continue Reading…

गद्य-10 | जूठन Objective Q & A – ओमप्रकाश वाल्मीकि | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

ओमप्रकाश वाल्मीकि द्वारा रचित जूठन पाठ का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. जूठन किसकी रचना है? (A) रामधारी सिंह दिनकर (B) जयप्रकाश …
Continue Reading…

गद्य-6 | एक लेख और एक पत्र (प्रश्न-उत्तर) – भगत सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

एक लेख और एक पत्र का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. विद्यार्थियों को राजनीति में भाग क्यों लेना चाहिए ? उत्तर- भगत सिंह …
Continue Reading…

गद्य-4 | अर्धनारीश्वर सारांश – रामधारी सिंह दिनकर जी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अर्धनारीश्वर निबंध रामधारी सिंह दिनकर जी द्वारा लिखा गया है। अर्धनारीश्वर पाठ में स्त्री और पुरुष के गुणों को बताया गया है, तथा समाज द्वारा …
Continue Reading…

admin

Recent Posts

पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. उत्सव कौन और क्यों मना…

1 year ago

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. 'बिटिया' से…

2 years ago

पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अधिनायक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. हरचरना कोण है? उसकी क्या पहचान है? उत्तर- हरचरना भारत…

2 years ago

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ?…

2 years ago

पद्य-8 | उषा (प्रश्न-उत्तर) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

उषा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. प्रातः काल का नभ कैसा था? उत्तर- प्रातः काल का…

2 years ago

पद्य-7 | पुत्र वियोग (प्रश्न-उत्तर) – सुभद्रा कुमारी चौहान | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

पुत्र वियोग का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवियित्री का खिलौना क्या…

2 years ago