Subjective Q & A

पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विवरण

Har jit Subjective Question

आधारित पैटर्नबिहार बोर्ड, पटना
कक्षा12 वीं
संकायकला (I.A.), वाणिज्य (I.Com) & विज्ञान (I.Sc)
विषयहिन्दी (100 Marks)
किताबदिगंत भाग-2
प्रकारप्रश्न-उत्तर
अध्यायपद्य-12 | हार-जीत – अशोक वाजपेयी
कीमतनि: शुल्क
लिखने का माध्यमहिन्दी
उपलब्धNRB HINDI App पर उपलब्ध
श्रेय (साभार)रीतिका
पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं
उत्सव कौन और क्यों मना रहे हैं ?

उत्तर

उत्सव शहर में रहने वाले नागरिक मना रहे हैं क्योंकि उनके शासन की विजय हुई है। वह युद्ध को जीत गए हैं और वापस आ रहे हैं लेकिन युद्ध में मरे हुए सैनिक के बारे में और युद्ध के सच के बारे में कुछ भी पता नहीं है। वह सिर्फ जीत की खुशी मना रहे हैं। Har jit Subjective Question


नागरिक क्यों व्यस्त हैं ? क्या उनकी व्यस्तता जायज है ?

उत्तर

नागरिक विजयपर्व मनाने की तैयारी में व्यस्त हैं। नहीं, उनकी व्यस्तता जायज नहीं है क्योंकि, उन्हें सच का पता नहीं है, उन्हें लगता है कि उनकी जीत हुई है, किंतु जीत शासक की हुई है। वास्तव में नागरिकों की हार हुई है। Har jit Subjective Question


‘किसकी विजय हुई सेना की, कि नागरिकों की ?’ कवि ने यह प्रश्न क्यों खड़ा किया है ? यह विजय किनकी है ? आप क्या सोचते हैं ? बताएँ ।

उत्तर

कवि ने यह प्रश्न इसलिए खड़ा किया है क्योंकि युद्ध में विजय शासक और सैनिकों की हुई है, नागरिकों की नहीं। उन्हें सच का पता कल भी नहीं था और आज भी नहीं है। उनकी स्थिति जैसे पहले थी वैसी ही रहने वाली है।  Har jit Subjective Question


‘खेत रहनेवालों की सूची अप्रकाशित है।’ इस पंक्ति के द्वारा कवि ने क्या कहना चाहा है ? कविता में इस पंक्ति की क्या सार्थकता है ? बताइए ।

उत्तर

इस पंक्ति के द्वारा कवि कहना चाहते हैं कि, नागरिक शासक के विजय होने की खुशी में इतने व्यस्त हो गए है कि वे सैनिकों के बारे में सोच ही नहीं रहे हैं। वह नहीं जानते हैं कि कितने सैनिक युद्ध पर गए थे और कितने लौट कर वापस आए हैं। जो सैनिक युद्ध में शहीद हो गए हैं। उनकी सूची अप्रकाशित है अर्थात शासक और नागरिक दोनों उन वीरों पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। विजय की खुशी में वे इतने स्वार्थी हो गए हैं कि उन्हें पता ही नहीं है कि उन शहीदों के परिवार वालों पर क्या बीत रही है इन सब से कोई मतलब नहीं है।


सड़कों को क्यों सींचा जा रहा है ?

उत्तर

सड़कों को इसलिए सींचा जा रहा है क्योंकि जो शासक जीतकर आ रहे हैं, उन्हें कोई गंदगी या धूल नहीं मिले। 

Har jit Subjective Question


बूढ़ा मशकवाला क्या कहता है और क्यों कहता है ?

उत्तर

बूढ़ा मशकवाला कहता है कि “एक बार फिर हमारी हार हुई है गाना बजाने के साथ जीत नहीं, हार लौट रही है।” ऐसा वह इसलिए कहते हैं क्योंकि वे जानते हैं कि जनता का वही हाल रहने वाला है, जो पहले था। कुछ बदलने वाला नहीं है, नागरिकों की स्थिति दयनीय ही रहने वाली है। वह जानता है कि युद्ध में सैनिक मरे हैं, लेकिन शासक सबसे इस बात को छुपा रहे हैं और कोई बूढ़ा मशकवाला की बात पर ध्यान ही नहीं दे रहा है क्योंकि किसी को कोई मतलब ही नहीं है। 


बूढ़ा मशकवाला किस जिम्मेवारी से मुक्त है ? सोचिए अगर वह जिम्मेवारी उसे मिलती तो क्या होता ?

उत्तर

बूढ़ा मशकवाला पर सच को दर्ज करने या बोलने की जिम्मेदारी नहीं है। अगर यह जिम्मेवारी उस पर रहती तो सच बोलने के कारण उसकी जान हमेशा खतरे में रहती या सच को जानकर नागरिक विजयपर्व नहीं मनाते और वास्तविकता से वाकिफ रहते।  Har jit Subjective Question


‘जिन पर है वे सेना के साथ ही जीतकर लौट रहे हैं।’ ‘जिन’ किनके लिए आया है ? वे सेना के साथ कहाँ से आ रहे हैं, वे सेना के साथ क्यों थे, वे क्या जीतकर लौटे हैं। बताएँ ।

उत्तर

इस पंक्ति में ‘जिन’ शब्द का उपयोग शासक और मंत्री के लिए किया गया है। वह सेना के साथ युद्ध में विजय प्राप्त कर लौट रहे हैं। वे सेना के साथ इसलिए थे क्योंकि, उन्हें युद्ध को जीतने के लिए उनकी जरूरत है। वे किसी युद्ध कर को जीतकर लौटे हैं। Har jit Subjective Question


गद्य कविता क्या है ? इसकी क्या विशेषताएँ हैं ? इस कविता को देखते-परखते हुए बताएँ ।

उत्तर

छोटी गद्य कविताएँ हिन्दी में नई ही हैं, इनका विशिष्ट रूप और आकार – प्रकार समसामयिक अनुभव की धरती से सामग्री उठाकर बोलचाल, बातचीत और सामान्य मन : चिंतन के रूप में सामने आने वाला तथ्य रहता है। यहाँ युक्तियाँ भी हो सकती हैं और तर्क भी आ सकता है, यह कविता पेचीदगी भरी भी हो सकती है और चौरस भी


कविता में किस प्रश्न को उठाया गया है ? आपकी समझ में इसके भीतर से और कौन से प्रश्न उठते हैं ?

उत्तर

यहाँ एक ही प्रश्न है – युद्ध में कौन हारता है और कौन जीतता है ? – सेना या जनता। जनता का तो प्रश्न ही नहीं, सेना लड़ती और जीतती है पर घोषणा होती है, शासक जीत गया। क्या शासक जीता है ? जीतती है मात्र सत्ता और स्वार्थी सत्ता के लोग जो अपने अहम की पुष्टि हेतु लाखों को मरवा देती है और घोषणा करते है कि राष्ट्र के लिए उन्होंने अपनी जान दे दी। राष्ट्र को बर्वादी मिलती है अनाथ बच्चे और सूनी माँगे मिलती हैं। 


Quick Link

Chapter Pdf
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
Online Test
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
प्रश्न-उत्तर का पीडीएफ़
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त

हिन्दी 100 मार्क्स सारांश

You may like this

गद्य-9 | ‘प्रगीत’ और समाज (प्रश्न-उत्तर) – नामवर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

‘प्रगीत’ और समाज का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य-आदर्श क्या थे, पाठ के आधार पर स्पष्ट करें …
Continue Reading…

गद्य-5 | रोज सारांश – सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन (अज्ञेय) | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

“रोज” कहानी “सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन अज्ञेय” द्वारा लिखी गई है। इस कहानी में लेखक 4 साल बाद मालती से मिलने गए है। मालती उनकी दूर …
Continue Reading…

गद्य-10 | जूठन (सारांश) – ओमप्रकाश वाल्मीकि | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

ओमप्रकाश वाल्मीकि की “आत्मकथा” “जूठन” पिछड़ी-दलित एवं निम्न जाति के लोगों के दैनीय स्थिति को दर्शाती है। ओमप्रकाश वाल्मीकि चूहड़े जाति से थे। नीची जाति …
Continue Reading…

गद्य-8 | सिपाही की माँ (प्रश्न-उत्तर) – मोहन राकेश | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

सिपाही की माँ का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. बिशनी और मुन्नी को किसकी प्रतीक्षा है, वे डाकिए की राह क्यों देखती …
Continue Reading…

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक Objective Q & A – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन-जन का चेहरा एक (गजानन माधव मुक्तिबोध) का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. मुक्तिबोध का जन्म-स्थल है— (A) बिहार (B) दिल्ली (C) छत्तीसगढ़ (D) …
Continue Reading…

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

गाँव का घर का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवि की स्मृति में ‘घर का चौखट’ इतना जीवित क्यों है ? उत्तर- कवि की स्मृति …
Continue Reading…
admin

Recent Posts

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

गाँव का घर का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवि की स्मृति…

1 year ago

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. 'बिटिया' से…

2 years ago

पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अधिनायक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. हरचरना कोण है? उसकी क्या पहचान है? उत्तर- हरचरना भारत…

2 years ago

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ?…

2 years ago

पद्य-8 | उषा (प्रश्न-उत्तर) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

उषा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. प्रातः काल का नभ कैसा था? उत्तर- प्रातः काल का…

2 years ago

पद्य-7 | पुत्र वियोग (प्रश्न-उत्तर) – सुभद्रा कुमारी चौहान | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

पुत्र वियोग का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवियित्री का खिलौना क्या…

2 years ago