दिगंत भाग 2

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को भावार्थ (सारांश) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विवरण

pyare nanhe bete ko arth

आधारित पैटर्नबिहार बोर्ड, पटना
कक्षा12 वीं
संकायकला (I.A.), वाणिज्य (I.Com) & विज्ञान (I.Sc)
विषयहिन्दी (100 Marks)
किताबदिगंत भाग 2
प्रकारभावार्थ (सारांश)
अध्यायपद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को – विनोद कुमार शुक्ल
कीमतनि: शुल्क
लिखने का माध्यमहिन्दी
उपलब्धNRB HINDI ऐप पर उपलब्ध
श्रेय (साभार)रीतिका
पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को भावार्थ (सारांश) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं

प्यारे नन्हें बेटे को का भावार्थ

pyare nanhe bete ko arth

प्यारे नन्हें बेटे को
कंधे पर बैठा
‘मैं दादा से बड़ा हो गया’
सुनना यह ।

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग 2 के कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” से ली गई है। इसके कवि विनोद कुमार शुक्ल जी है। यह कविता उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। इन पंक्तियो मे कवि कहते है की, जब मैंने अपने बेटे को अपने कंधे पर बैठया तो, मैने अपने बेटे से यह कहते सुना की, “मैं दादा से बड़ा हो गया” ।


प्यारी बिटिया से पूछूँगा-
‘बतलाओ आसपास
कहाँ-कहाँ लोहा है’
‘चिमटा, करकुल, सिगड़ी
समसी, दरवाजे की साँकल, कब्जे
खीला दरवाजे में धँसा हुआ’
वह बोलेगी झटपट ।

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग 2 के कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” से ली गई है। इसके कवि विनोद कुमार शुक्ल जी है। यह कविता उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। इन पंक्तियो मे कवि कहते है की, प्यारी बिटिया से पूछूँगा की ‘बतलाओ आसपास कहाँ-कहाँ लोहा है’। वह झटपट बोलेगी चिमटा, करकुल (करछुल), सिगड़ी समसी, दरवाजे की साँकल, कब्जे खीला दरवाजे में धँसा हुआ’ इन सभी मे लोहा है।


रुककर वह फिर याद करेगी
“एक तार लोहे का लंबा
लकड़ी के दो खंबों पर
तना बँधा हुआ बाहर
सूख रही जिस पर
भय्या की गीली चड्डी !
फिर एक सैफ्टी पिन, साइकिल पूरी ।

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग 2 के कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” से ली गई है। इसके कवि विनोद कुमार शुक्ल जी है। यह कविता उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। इन पंक्तियो मे कवि कहते है की, मेरी प्यारी बेटी थोरी देर रुकेगी और याद करेगी। बाहर दो खंबों पर एक लोहे का लंबा तार बँधा हुआ है, जिस पर भैया की गीली चड्डी सुख रही है। फिर वो याद करेगी एक साइकिल और सैफ्टी पिन भी है, जो लोहे की है।


आसपास वह ध्यान करेगी
सोचेगी
दुबली पतली पर
हरकत में तेजी कि
कितनी जल्दी
जान जाए वह
आसपास कहाँ-कहाँ लोहा है ।

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग 2 के कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” से ली गई है। इसके कवि विनोद कुमार शुक्ल जी है। यह कविता उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। इन पंक्तियो मे कवि कहते है की, वो आसपास देखेगी और सोचेगी, वो दुबली पतली है पर, उसकी हरकत मे बहुत तेजी होगी। यह जानने की जल्दी है की कहाँ कहाँ लोहा है।


मै याद दिलाऊँगा
जैसे सिखलाऊँगा बिटिया को
‘फावड़ा, कुदाली,
टँगिया, बसुला, खुरपी
पास खड़ी बैलगाड़ी के
चक्के का पट्टा,
बैलों के गले में
काँसे की घंटी के अंदर
लोहे की गोली ।’

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग 2 के कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” से ली गई है। इसके कवि विनोद कुमार शुक्ल जी है। यह कविता उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। इन पंक्तियो मे कवि कहते है की, मैं अपनी बिटिया को याद दिलाऊँगा, उसे सिखलाऊँगा की ‘फावड़ा, कुदाली, टँगिया, बसुला, खुरपी, पास खड़ी बैलगाड़ी के चक्के का पट्टा, बैलों के गले में काँसे की घंटी के अंदर लोहे की गोली।’ इन सभी मे लोहा है। ये सभी अपना अपना काम करते है।

 


पत्नी याद दिलाएगी
जैसे समझाएगी बिटिया को
‘बाल्टी, सामने कुएँ में लगी लोहे की घिर्री,
छत्ते की काड़ी-डंडी और घमेला,
हँसिया, चाकू और
भिलाई बलाडिला
जगह जगह लोहे के टीले ।’

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग 2 के कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” से ली गई है। इसके कवि विनोद कुमार शुक्ल जी है। यह कविता उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। इन पंक्तियो मे कवि कहते है की, मेरी पत्नी भी याद दिलाएगी, समझाएगी की बाल्टी, सामने कुएँ में लगी लोहे की घिर्री, छत्ते की काड़ी-डंडी और घमेला, हँसिया, चाकू और भिलाई बलाडिला सभी जगह लोहा है।  लोहे की टीले छोटे पहाड़ है। pyare nanhe bete ko arth

 


इसी तरह
घर भर मिलकर
धीरे धीरे सोच सोचकर
एक साथ ढूँढ़ेंगे
कहाँ-कहाँ लोहा है-
इस घटना से
उस घटना तक
कि हर वो आदमी
जो मेहनतकश
लोहा है।

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग 2 के कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” से ली गई है। इसके कवि विनोद कुमार शुक्ल जी है। यह कविता उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। इन पंक्तियो मे कवि कहते है की, इसी तरह सारा घर मिलकर ढूँढ़ेगा और समझाएगा कहाँ कहाँ लोहा है। इस घटना से उस घटना तक हर वो आदमी जो मेहनत करता है वो लोहा है। pyare nanhe bete ko arth


हर वो औरत
दबी सतायी
बोझ उठाने वाली, लोहा !
जल्दी जल्दी मेरे कंधे से
ऊँचा हो लड़का
लड़की का हो दूल्हा प्यारा
उस घटना तक
कि हर वो आदमी
जो मेहनतकश
लोहा है
हर वो औरत
दबी सतायी
बोझ उठाने वाली, लोहा ।

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ दिगंत भाग 2 के कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” से ली गई है। इसके कवि विनोद कुमार शुक्ल जी है। यह कविता उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। इन पंक्तियो मे कवि कहते है की, हर वो आदमी जो आपने लड़के को अपने कंधे से उच्चा करता है, लड़की के लिया प्यारा दूल्हा ढूँढ़ता है। उस घटना तक हर वो आदमी जो मेहनत करके आपना जीवन यापन करता है। वो लोहा है। हर वो औरत जो दबी सतायी गई है और जो ये बोझ उठती है, वो लोहा है।


सारांश

व्याख्या

विनोद कुमार शुक्ल जी द्वारा रचित कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की तरह” से संकलित है। कवि इस कविता मे कर्म को लोहा बताते है, और कहते है की, जब मैं अपनी प्यारी बेटी से पूछूँगा की बताओ कहाँ कहाँ लोहा है? तो वो आसपास की वस्तुओ को देख कर बोलेगी, चिमटा, करकुल (करछुल), सिगड़ी आदि सब मे ही लोहा है। फिर मैं, मेरी पत्नी, और पूरा परिवार उसे धीरे धीरे समझाएगा की, हम जो काम करते है वही लोहा है। हर वो आदमी जो आपने लड़के को अपने कंधे से उच्चा करता है, लड़की के लिया प्यारा दूल्हा ढूँढ़ता है। उस घटना तक हर वो आदमी जो मेहनत करके आपना जीवन यापन करता है। वो लोहा है। हर वो औरत जो दबी सतायी गई है और जो ये बोझ उठती है, वो लोहा है।


Quick Link

Chapter Pdf
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
Online Test
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
सारांश का पीडीएफ़
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त

हिन्दी 100 मार्क्स सारांश

You may like this

पद्य-4 | छप्पय Objective Q & A – नाभादास | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

नाभादास (छप्पय) का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. नाभादास के दीक्षा गुरु कौन थे? (A) नरहरिदास (B) स्वामी अग्रदास (C) वल्लभाचार्य (D) रामानुजाचार्य | …
Continue Reading…

पद्य-7 | पुत्र वियोग (प्रश्न-उत्तर) – सुभद्रा कुमारी चौहान | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

पुत्र वियोग का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवियित्री का खिलौना क्या है? उत्तर- कवियित्री का खिलौना उनका पुत्र है। जिसकी मृत्यु हो चुकी …
Continue Reading…

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. ‘बिटिया’ से क्या सवाल किया गया है ? उत्तर- बिटिया से सवाल किया गया है …
Continue Reading…

गद्य-7 | ओ सदानीरा (प्रश्न-उत्तर) – जगदीशचंद्र | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

ओ सदानीरा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. चंपारन क्षेत्र में बाढ़ की प्रचंडता के बढ़ने के क्या कारण हैं ? उत्तर- चंपारन …
Continue Reading…

पद्य-1 | कड़बक भावार्थ (सारांश) – मलिक मुहम्मद जायसी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

कड़बक पद्मावत महाकाव्य से संकलित हैं। जिसके कवि मलिक मुहम्मद जायसी जी है। मुहम्मद जायसी ने इस कविता में जो सुनाया है। इसे वही समझा …
Continue Reading…

गद्य-10 | जूठन (प्रश्न-उत्तर) – ओमप्रकाश वाल्मीकि | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जूठन का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. विद्यालय में लेखक के साथ कैसी घटनाएँ घटती हैं उत्तर- विद्यालय मे लेखक के साथ बहुत …
Continue Reading…
admin

Recent Posts

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

गाँव का घर का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवि की स्मृति…

1 year ago

पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. उत्सव कौन और क्यों मना…

1 year ago

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. 'बिटिया' से…

2 years ago

पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अधिनायक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. हरचरना कोण है? उसकी क्या पहचान है? उत्तर- हरचरना भारत…

2 years ago

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ?…

2 years ago

पद्य-8 | उषा (प्रश्न-उत्तर) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

उषा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. प्रातः काल का नभ कैसा था? उत्तर- प्रातः काल का…

2 years ago