दिगंत भाग 2

पद्य-6 | तुमुल कोलाहल कलह में भावार्थ (सारांश) – जयशंकर प्रसाद | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विवरण

tumul kolahal kalh me arth

आधारित पैटर्नबिहार बोर्ड, पटना
कक्षा12 वीं
संकायकला (I.A.), वाणिज्य (I.Com) & विज्ञान (I.Sc)
विषयहिन्दी (100 Marks)
किताबदिगंत भाग 2
प्रकारभावार्थ (सारांश)
अध्यायपद्य-6 | तुमुल कोलाहल कलह में – जयशंकर प्रसाद
कीमतनि: शुल्क
लिखने का माध्यमहिन्दी
उपलब्धNRB HINDI ऐप पर उपलब्ध
श्रेय (साभार)रीतिका
पद्य-6 | तुमुल कोलाहल कलह में भावार्थ (सारांश) – जयशंकर प्रसाद | कक्षा-12 वीं

तुमुल कोलाहल कलह में

tumul kolahal kalh me arth

तुमुल कोलाहल कलह में
मैं हृदय की बात रे मन !

विकल होकर नित्य चंचल,
खोजती जब नींद के पल;
चेतना थक सी रही तब,
मैं मलय की वात रे मन !

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ पाठ्यपुस्तक दिगंत भाग 2 के “तुमुल कोलाहल कलह में” कविता से ली गई है। यह कविता महाकाव्य कामायनी का अंश है। इसके कवि जयशंकर प्रसाद जी हैं। इन पंक्तियों में कभी कहते हैं। इस कला में, इस सारे शोरगुल में, मैं हृदय की बात हूँ मन।

जब हमारा मन चंचल होता है हमेशा अशांत और चिंतित रहता है, कुछ ना कुछ सोचता रहता है। जब उसकी चेतना थक जाती है। तब वह आराम खोजती है, उसे नींद आती है। उस समय तुम्हें मलय से चलने वाली हवा की तरह जो शांति मिलती है। मैं वही (शांति) हवा हूँ मन। tumul kolahal kalh me arth
चिर-विषाद विलीन मन की
इस व्यथा के तिमिर वन की;
मैं उषा सी ज्योति रेखा,
कुसुम विकसित प्रात रे मन !

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ पाठ्यपुस्तक दिगंत भाग 2 के “तुमुल कोलाहल कलह में” कविता से ली गई है। यह कविता महाकाव्य कामायनी का अंश है। इसके कवि जयशंकर प्रसाद जी हैं। इन पंक्तियों में कभी कहते हैं। लंबे समय से मन मे जो दुख-दर्द है, मन की जो व्यथा है। एक अंधकार वन की तरह है। रे मन, मैं उस अंधकार रूपी कोहरे में सुबह की एक किरण, एक ज्योत रेखा की तरह हूँ। जो पूरे वन में पुष्प (फूल) को खिला देती है। tumul kolahal kalh me arth


जहाँ मरु ज्वाला धधकती,
चातकी कन को तरसती;
उन्हीं जीवन घाटियों की,
मैं सरस बरसात रे मन!

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ पाठ्यपुस्तक दिगंत भाग 2 के “तुमुल कोलाहल कलह में” कविता से ली गई है। यह कविता महाकाव्य कामायनी का अंश है। इसके कवि जयशंकर प्रसाद जी हैं। इन पंक्तियों में कभी कहते हैं। मरूभूमि जो ज्वाला की तरह धधकती है, जहाँ चातकी पानी की एक बूंद के लिए तरसती है। उस मरूभूमि मे उन घाटियों को जीवन देने वाली, मैं सरस बरसात हूँ मन। tumul kolahal kalh me arth


पवन की प्राचीर में रुक,
जला जीवन जा रहा झुक;
इस झुलसते विश्व-वन की,
मैं कुसुम ऋतु रात रे मन !

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ पाठ्यपुस्तक दिगंत भाग 2 के “तुमुल कोलाहल कलह में” कविता से ली गई है। यह कविता महाकाव्य कामायनी का अंश है। इसके कवि जयशंकर प्रसाद जी हैं। इन पंक्तियों में कभी कहते हैं। पवन जब ऊंची चारदीवारी के में बंद होकर रुक जाता है। जलकर, झुलस कर जब मनुष्य जीवन अपने परिस्थितियों के आगे झुक जाता है। रे मन मैं इस झूलसते विश्व में, इस निराशा रूपी वन में एक वसंत ऋतु की रात तरह हूँ। जिसमें उम्मीद में फूल खिलते हैं।


चिर निराशा नीरधर से,
प्रतिच्छायित अश्रु सर में;
मधुप मुखर मरंद मुकुलित,
मैं सजल जलजात रे मन !

व्याख्या

प्रस्तुत पंक्तियाँ पाठ्यपुस्तक दिगंत भाग 2 के “तुमुल कोलाहल कलह में” कविता से ली गई है। यह कविता महाकाव्य कामायनी का अंश है। इसके कवि जयशंकर प्रसाद जी हैं। इन पंक्तियों में कभी कहते हैं। लंबे निराशा के जो घने बादल छाया हुए है। उससे जो पानी बरसते हैं, वह आंसू रूपी तालाब की तरह है। रे मन मैं उस आंसू रूपी तालाब मे कोमल कमल की सुगंधित कलियों की तरह हूँ जिस पर भौंरे मंडराते है। tumul kolahal kalh me arth


सारांश

व्याख्या

जयशंकर प्रसाद द्वारा रचित कविता “तुमुल कोलाहल कलह में” महाकाव्य “कामायनी” का अंश है। इसमें जो नायक और नायिका है। वह हमारी भावनाओं और को दिखाती हैं। मनु मन को, श्रद्धा ह्रदय को और इड़ा हमारे बुद्धि को दिखाते हैं। इस कविता में श्रद्धा कहती हैं की, इस सारे शोरगुल में, मैं हृदय की बात हूँ मन। जब हम थक जाते है और हमे नींद आती है। मैं वही शांति हूँ मन। रे मन, मैं अंधकार रूपी कोहरे में सुबह की एक किरण, एक ज्योत रेखा की तरह हूँ। अर्थात आशा कि किरण की तरह हूँ। रे मन, मैं वह सरस बरसात हूँ, जिसके लिए मरुस्थल की भूमि पर चातकी पानी कि एक बूंद के लिए तरसती है। पूरा विश्व निराशा के बादल में गिरा हुआ है। मैं उस निराशा में आशा कि उस फूल की तरह हूँ जो सब के जीवन को सुगंधित करती है।


Quick Link

Chapter Pdf
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
Online Test
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
सारांश का पीडीएफ़
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त

हिन्दी 100 मार्क्स सारांश

You may like this

गद्य-1 | बातचीत (प्रश्न-उत्तर) – बालकृष्ण भट्ट | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

बातचीत का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. अगर हमने वाक् शक्ति न होती तो क्या होता ? उत्तर- वाक् शक्ति ईश्वर के द्वारा …
Continue Reading…

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को Objective Q & A – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को (विनोद कुमार शुक्ल) का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. विनोद कुमार शुक्ल की कविता है— (A) प्यारे …
Continue Reading…

गद्य-4 | अर्धनारीश्वर Objective Q & A – रामधारी सिंह दिनकर जी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

रामधारी सिंह दिनकर जी द्वारा रचित अर्धनारीश्वर पाठ का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. अर्धनारीश्वर किसकी रचना है? (A) रामधारी …
Continue Reading…

पद्य-12 | हार-जीत Objective Q & A – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत (अशोक वाजपेयी) का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. अशोक वाजपेयी की कविता है— (A) अधिनायक (B) हार-जीत (C) गाँव का घर (D) पुत्र-वियोग …
Continue Reading…

गद्य-9 | प्रगीत और समाज Objective Q & A – नामवर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

नामवर सिंह द्वारा रचित प्रगीत और समाज पाठ का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. प्रगीत और समाज किसकी रचना है? (A) …
Continue Reading…

पद्य-8 | उषा भावार्थ (सारांश) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्रसिद्ध कविता उषा शमशेर बहादुर सिंह द्वारा रचित है। जिसमें कवि ने भोर की सुंदरता का व्याख्यान करते हुए कहते हैं की, भोर का जो …
Continue Reading…
admin

Recent Posts

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

गाँव का घर का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवि की स्मृति…

1 year ago

पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. उत्सव कौन और क्यों मना…

1 year ago

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. 'बिटिया' से…

2 years ago

पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

अधिनायक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. हरचरना कोण है? उसकी क्या पहचान है? उत्तर- हरचरना भारत…

2 years ago

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ?…

2 years ago

पद्य-8 | उषा (प्रश्न-उत्तर) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

उषा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. प्रातः काल का नभ कैसा था? उत्तर- प्रातः काल का…

2 years ago