Subjective Q & A

पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विवरण

Adhinayk Subjective Question

आधारित पैटर्नबिहार बोर्ड, पटना
कक्षा12 वीं
संकायकला (I.A.), वाणिज्य (I.Com) & विज्ञान (I.Sc)
विषयहिन्दी (100 Marks)
किताबदिगंत भाग-2
प्रकारप्रश्न-उत्तर
अध्यायपद्य-10 | अधिनायक – रघुवीर सहाय
कीमतनि: शुल्क
लिखने का माध्यमहिन्दी
उपलब्धNRB HINDI App पर उपलब्ध
श्रेय (साभार)रीतिका
पद्य-10 | अधिनायक (प्रश्न-उत्तर) – रघुवीर सहाय | कक्षा-12 वीं
हरचरना कोण है? उसकी क्या पहचान है?

हरचरना भारत की जनता को कहा गया है ।
पहचान:- फटा पुराना कपड़ा पहना हुआ व्यक्ति, शासकों के अनुसार काम करने वाले व्यक्ति । 


हरचरना  “हरिचरण” का तद्भव रूप है, कवि ने कविता में  “हरचरना” को रखा है, हरिचरण को नहीं क्यों?

कवि ने हरचरना कहकर भारत की जनता को दिखाया है। हरचरना किसी का नाम नहीं है बल्कि यह तो गरीब, दुखी और शोषित जनता का प्रतीक है। इसलिए कवि ने कविता में हरचरना को रखा है, हरिचरण को नहीं। 


अधिनायक कौन है? उसकी क्या पहचान है?

अधिनायक देश के शासक को कहा गया है। जो अपना जयकारा जनता से लगवाते हैं।
पहचान:- राजसी वस्त्र को पहने हुए हैं।, वह अपना जयकारा लगवाता है। और सिंहासन पर बैठ सबसे अपना काम करवाता है।


‘जय-जय करना’ का क्या अर्थ है?

‘जय-जय करने’ का अर्थ है। अपनी प्रशंसा करवाना, अपनी छवि को सभी जगह फैलाना और स्वयं को महान दिखाना । Adhinayk Subjective Question


‘डरा हुआ मन बेमन जिसका/बाजा रोज बजाता है’- यहाँ ‘बेमन’ का क्या अर्थ है?

यहाँ ‘बेमन’ का अर्थ है, बिना मन के। अर्थात मन नहीं है फिर भी उसका गुणगान करना है। जनता डर के कारण शासक का गुणगान करती है। मन होते हुए भी उनके विरुद्ध नहीं जा सकते हैं।


हरचरना अधिनायक के गुण क्यों गाता है ? उसके डर के क्या कारण हैं?

हरचरना अधिनायक का गुण इसलिए गाता है क्योंकि अधिनायक देश का शासक है। वह बहुत बलशाली और महाबली है । हरचरना के डर का कारण है कि वह अधिनायक की तरह बलशाली नहीं है। वह कमजोर है और अपने सभी आवश्यकता के लिए अधिनायक पर निर्भर है। वह डरता है कि उसे कोई नुकसान ना हो जाए।


‘बाजा बजाना’ का क्या अर्थ है?

‘बाजा बजाने’ का अर्थ है। किसी की प्रशंसा करना या गुणगान करना। Adhinayk Subjective Question


‘कौन-कौन है वह जन-गण-मन-अधिनायक वह महाबली’ – कवि यहाँ किसकी पहचान कराना चाहता है?

‘कौन-कौन है वह जन गण मन अधिनायक वह महाबली’ – कवि यहाँ देश के शासकों की पहचान कराना चाहते हैं। जिससे जनता डरती है। वह बहुत ताकतवर है।


‘कौन-कौन’ में पुनरुक्ति है, कवि ने यह प्रयोग किस लिए किया है?

‘कौन-कौन’ में पूनरुक्ती है, कवि ने यह इसलिए किया है क्योंकि देश के जो शासक हैं, वह एक नहीं, एक से अधिक हैं और वे सभी मिलकर जनता का शोषण कर रहे हैं।

Adhinayk Subjective Question


भारत के राष्ट्रगीत ‘जन-गण-मन-अधिनायक जय हे’ से इस कविता का क्या संबंध है? वर्णन करें ।

भारत के राष्ट्रगान में ‘जन-गण-मन-अधिनायक जय हे, से इस कविता का संबंध है कि इस कविता में ‘अधिनायक’ शब्द का प्रयोग व्यंग्यात्मक रूप से किया गया है। इसमें इसका प्रयोग शोषण कर रहे नेताओं के लिए किया गया है। जबकि राष्ट्रगान में इसका प्रयोग देश को आगे ले जाने वाले और आजादी दिलाने वाले नेताओं के लिए किया गया था। Adhinayk Subjective Question


कविता का भावार्थ अपने शब्दों में लिखें ।

भावार्थ के लिए यहाँ क्लिक करे । 


व्याख्या करें –
पूरब पश्चिम से आते हैं
नंगे बूचे नर-कंकाल,
सिंहासन पर बैठा, उनके
तमगे कौन लगाता है

प्रस्तुत पंक्ति हमारे पाठ्यपुस्तक दिगंत भाग 2 के अधिनायक कविता से ली गई है। यह एक व्यंग कविता है। यह कविता कवि रघुवीर सहाय के संग्रह आत्महत्या के विरुद्ध से ली गई है। इन पंक्तियों में कवि कहते हैं की, पूरब-पश्चिम अर्थात सभी दिशाओ से, राष्ट्रीय त्योहारों पर गरीब जनता नंगे पाॅवो आती है। उन्हे देखकर ऐसा लगता है, जैसे वे नरकंकाल हो। सिंहासन पर बैठाकर उनके (गरीब जनता के) तमगे (मैडल) लगवाने वाला वह कौन है। Adhinayk Subjective Question


Quick Link

Chapter Pdf
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
Online Test
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त
प्रश्न-उत्तर का पीडीएफ़
यह अभी उपलब्ध नहीं है लेकिन जल्द ही इसे publish किया जाएगा । बीच-बीच में वेबसाइट चेक करते रहें।
मुफ़्त

हिन्दी 100 मार्क्स सारांश

You may like this

गद्य-9 | ‘प्रगीत’ और समाज (प्रश्न-उत्तर) – नामवर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

‘प्रगीत’ और समाज का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य-आदर्श क्या थे, पाठ के आधार पर स्पष्ट करें …
Continue Reading…

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को भावार्थ (सारांश) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

विनोद कुमार शुक्ल जी द्वारा रचित कविता “प्यारे नन्हें बेटे को” उनके कविता संकलन “वह आदमी नया गरम कोट पहन कर चला गया विचार की …
Continue Reading…

गद्य-2 | उसने कहा था Objective Q & A – चंद्रधर शर्मा गुलेरी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

चंद्रधर शर्मा गुलेरी द्वारा रचित उसने कहा था पाठ का Objective Q & A पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। 1. “उसने कहा था” कहानी के …
Continue Reading…

पद्य-4 | छप्पय (प्रश्न-उत्तर) – नाभादास | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

छप्पय का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. नाभादास ने छप्पय मे काबीर की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है ? उनकी क्रम से सूची बनाइए । उत्तर- नाभादास ने छप्पय में …
Continue Reading…

पद्य-5 | कवित्त भावार्थ (सारांश) – भूषण | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

भूषण जी ने अपने इस कवित्त में अपने प्रिय नायकों के बारे में लिखा है। भूषण जी, शिवाजी महाराज के शौर्य एवं शक्ति की प्रशंसा …
Continue Reading…

गद्य-5 | रोज (प्रश्न-उत्तर) – सच्चिदानंद हिरानंद वात्स्यायन अज्ञेय | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

रोज का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q 1. मालती के घर का वातावरण आपको कैसा लगा ? अपने शब्दों में लिखिए। उत्तर- मालती के …
Continue Reading…
admin

Recent Posts

पद्य-13 | गाँव का घर (प्रश्न-उत्तर) – ज्ञानेंद्रपति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

गाँव का घर का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवि की स्मृति…

1 year ago

पद्य-12 | हार-जीत (प्रश्न-उत्तर) – अशोक वाजपेयी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हार-जीत का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. उत्सव कौन और क्यों मना…

1 year ago

पद्य-11 | प्यारे नन्हें बेटे को (प्रश्न-उत्तर) – विनोद कुमार शुक्ल | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

प्यारे नन्हें बेटे को का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. 'बिटिया' से…

2 years ago

पद्य-9 | जन-जन का चेहरा एक (प्रश्न-उत्तर) – गजानन माधव मुक्तिबोध | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जन जन का चेहरा एक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. जन जन का चेहरा एक से कवि का क्या तात्पर्य है ?…

2 years ago

पद्य-8 | उषा (प्रश्न-उत्तर) – शमशेर बहादुर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

उषा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. प्रातः काल का नभ कैसा था? उत्तर- प्रातः काल का…

2 years ago

पद्य-7 | पुत्र वियोग (प्रश्न-उत्तर) – सुभद्रा कुमारी चौहान | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

पुत्र वियोग का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें। Q1. कवियित्री का खिलौना क्या…

2 years ago