Arts

Tulsidas ke pad Subjective Question

पद्य-3 | पद (प्रश्न-उत्तर) – तुलसीदास | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

तुलसीदास के पद का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q1. ‘कबहुँक अंब अवसर पाई ।’ यहाँ ‘अंब’ संबोधन किसके लिए है ? इस संबोधन का मर्म स्पष्ट करें।
उत्तर-
तुलसीदास जी ने ‘अंब’ कह कर माता सीता को संबोधित किया है। वे माता सीता से प्रार्थना करते है कि कभी अवसर पाकर श्री राम से मेरे बारे मे बात कीजिए की उनके दर्शन का भूखा हूँ। माँ सीता बहुत दयालु है इसलिए वे माता से ही प्रार्थना कर रहे है।

Surdas ke pad Subjective Q & A

पद्य-2 | पद (प्रश्न-उत्तर) – सूरदास | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

सूरदास के पद का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q-1. प्रथम पद में किस रस की व्यंजना हुई है ?
उत्तर- प्रथम पद में बालक कृष्ण को भोर में जगाने और माता यशोदा की प्रेम को दर्शाया गया है और वात्सल्य रस की व्यंजना हुई है।

Kadbak Subjective Question

पद्य-1 | कड़बक (प्रश्न-उत्तर) – मलिक मुहम्मद जायसी | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

कड़बक का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q-1. कवि ने अपनी एक आँख की तुलना दर्पण से क्यों की है?
उत्तर- कवि एक आँख से देखते है। उसके आधार पर कविता की रचना करते है। इसलिए उनकी आँखे उनका दर्पण है। कवि के पास एक आँख ही है और वह उससे सारे जगत को देखता है। वह अत्यधिक निर्मल है तभी तो वह एक आँख होता हुए भी कविता की रचना करता है। यह आँख उसके लिये कलंक भी नही है – जितना संसार के लोग दोनो आँख से देखते है। कवि वह सब एक ही आँख से देखता है, यही एक कारण है कि वह आँख को दर्पण मानता है। उसके भीतर उसका भी प्रतिबिम्ब है तभी तो सारे रूपवान उसके सामने नत-मस्तक हो जाते है।

Shiksha Subjective Q and A

गद्य-13 | शिक्षा (प्रश्न-उत्तर) – जे० कृष्णमूर्ति | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

शिक्षा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q 1. शिक्षा का क्या अर्थ है एवं इसके क्या कार्य हैं ? स्पष्ट करें ।
उत्तर- शिक्षा का अर्थ है- जीवन की सच्चाई की खोज करना शिक्षा का असली काम है की वो हमारे पूरे जीवन को समझने में हमारी मदद करे और एक ऐसा माहौल बनाने के लिए प्रेरित करे जहाँ हर कोई स्वतंत्र हो । शिक्षा का काम सिर्फ नौकरी और व्यवसायों के जरिए पैसा कमाना नहीं है।

Tirichh subjective Q and A

गद्य-12 | तिरिछ (प्रश्न-उत्तर) – उदय प्रकाश | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

तिरिछ का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q 1. लेखक के पिता के चरित्र का वर्णन अपने शब्दों में करें।
उत्तर- लेखक के पिताजी 55 साल के थे। वह सोचते ज्यादा थे और बोलते कम थे। उन्हें संसार की सारी भाषाएं बोलने आती थी। वह ज्यादा कर शांत रहा करते थे। कहीं जाने से पहले वे तंबाकू अपने मुँह मे रखते और चुप्पी में वे गंभीर, गौरवशाली, आश्चर्यजनक और भारी-भरकम रहते थे। वह गाँव को ज्यादा पसंद करते थे शहर उन्हें अच्छा नहीं लगता था।

Hanste Hue Mera Aakelapan Subjective Q & A

गद्य-11 | हँसते हुए मेरा अकेलापन (प्रश्न-उत्तर) – मलयज | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

हँसते हुए मेरा अकेलापन का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q 1. डायरी क्या है ?
उत्तर- डायरी किसी साहित्यकार या व्यक्ति द्वारा लिखित एक ऐसा संग्रह है। जिसमें वह अपने जीवन के अनुभव और अपने जीवन के महत्वपूर्ण दिनों के बारे में बड़ी सच्चाई के साथ लिखता है।

Juthan subjective Q and A

गद्य-10 | जूठन (प्रश्न-उत्तर) – ओमप्रकाश वाल्मीकि | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

जूठन का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q 1. विद्यालय में लेखक के साथ कैसी घटनाएँ घटती हैं
उत्तर- विद्यालय मे लेखक के साथ बहुत अप्रिय घटनाएँ, घटती है। नीचली जाती के होने के कारण उन्हें वर्ग मे बैठने नही दिया जाता है। हेडमास्टर द्वारा उन्हों वर्ग से बारह निकाला जाता है। और पूरे विद्यालय मे झाडू लगवाया जाता है। तीसरे दिन जब लेखक चुपचाप वर्ग में बैठ जाते है। तब हेडमास्टर उनकी गर्दन दबोचकर वर्ग से बाहर बरामदे मे निकालते है और उन्हें पूरे मैदान में झाड़ू लगने को कहते है।

Pragit aur Samaj subjective Q and A

गद्य-9 | ‘प्रगीत’ और समाज (प्रश्न-उत्तर) – नामवर सिंह | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

‘प्रगीत’ और समाज का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q 1. आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य-आदर्श क्या थे, पाठ के आधार पर स्पष्ट करें ।
उत्तर- आचार्य रामचंद्र शुक्ल के काव्य-आदर्श प्रबंधकाव्य ही थे, क्योकि प्रबंधकाव्य में मानव जीवन का एक पूर्ण दृश्य होता है जो छोटी कविताओ या प्रगीत मुक्तिकों (लिरिक्स) मे नहीं मिलता है। उन्हे आधुनिक कविता से शिकायत थी क्योकि आधुनिक कविता मे प्रगीत मुक्तको को बढ़ावा दिया जाने लगा और इनकी रचनाओ का प्रचलन तेजी से बढ़ाने लगा। कहा जाने लगा कि आज कल कोई लंबी कविताएँ पढ़ना नही चाहता, किसी को फुरसत ही नही है।

Sipahi ki maa subjective Q and A

गद्य-8 | सिपाही की माँ (प्रश्न-उत्तर) – मोहन राकेश | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

सिपाही की माँ का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q 1. बिशनी और मुन्नी को किसकी प्रतीक्षा है, वे डाकिए की राह क्यों देखती हैं ?
उत्तर- बिशनी को अपने बेटे मानक जो एक सिपाही है, मुन्नी को अपने भाई की प्रतीक्षा है। वे मानक की चिठ्ठी आने की आशा से वे डाकियाँ की राह देखती है।

O Sadanira subjective Q and A

गद्य-7 | ओ सदानीरा (प्रश्न-उत्तर) – जगदीशचंद्र | कक्षा-12 वीं | हिन्दी 100 मार्क्स

ओ सदानीरा का प्रश्न-उत्तर पढ़ने के लिए ऊपर क्लिक करें।
Q 1. चंपारन क्षेत्र में बाढ़ की प्रचंडता के बढ़ने के क्या कारण हैं ?
उत्तर- चंपारन क्षेत्र में बाढ़ की प्रचंडता के बढ़ने का कारण वनों की कटाई और गंडक नदी की चंचलता है। चंपारण क्षेत्र में पहल बहुत घना जंगल हुआ करता था, जो बाढ़ की पानी को रोकता था। धीरे-धीरे जंगल की कटाई होने के बाद वो महावन समतल हो गया । बाढ़ के पानी के बहाव में कोई अब रुकावट नही आती थी और वहाँ बाढ़ प्रचंड रूप में आने लगा।

error: Content is protected !!